March 23, 2026

Blog

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत शहीदे आजम भगत सिंह, राज गुरु, और सुखदेव के बलिदान दिवस 23 मार्च, 2026 को ‘‘साम्राज्यवाद विरोधी दिवस’’ के रूप में पूरे बिहार में मनाया गया। इस दौरान विचार गोष्ठी, प्रतिरोध मार्च आदि आयोजित किये गए।
राज्य कार्यालय को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार राजधानी पटना, बेगुसराय, खगड़िया, मधेपुरा, छपरा, मधुबनी, दरभंगा, वेतिया, शेखपुरा आदि अनेक जिलाओं के विभिन्न जगहों एवं स्थानों में गौष्ठी, सभा एवं प्रतिरोध मार्च आयोजित कर ‘‘सम्राज्यवाद विरोध दिवस’’ मनाया गया और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला दहन किया गया।

भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय बेगूसराय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदानियों ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ते हुए अपने अद्वितीय बलिदान एवं साहस का परिचय दिया था। आज की साम्राज्यवादी ताकतों ने खासकर अमेरिका ने वेनेजुएला, ईरान और फिलीस्तीन (गाजा) में युद्ध छेडे हुये है। इसका विरोध आज की आवश्यकता है। इसी के मद्दे नजर पार्टी ने शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के शहादत दिवस के मौके पर बिहार के सभी जिला, अंचल एवं शाखा में सभा, गोष्ठि एवं सेमिनार का आयोजन कर ‘‘साम्राज्यवाद विरोधी दिवस’’ के रूप में मना रही है।
भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि भगत सिंह झुके नहीं। उन्होंने भीख नहीं माँगी। उन्होंने लड़ने का रास्ता चुना, ताकि एक राष्ट्र उठ खड़ा हो सके। आज के दिन हम शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद करते हैं। ये युवा क्रांतिकारी, जिन्होंने न केवल औपनिवेशिक शासन को चुनौती दी, बल्कि शोषण और अन्याय की बुनियाद को ही हिलाकर रख दिया।
भगत सिंह का सपना केवल राजनीतिक आजादी तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी, जो वर्ग-शोषण, सांप्रदायिक विभाजन और जातिगत भेदभाव से पूरी तरह मुक्त हो। एक ऐसा भारत, जहाँ मजदूर और किसान ही सही मायने में राज करें। इस क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आज के दिन को पूरे देश भर में श्साम्राज्यवाद-विरोधी दिवसश् के रूप में मना रही है। ऐसे समय में, जब आक्रामक साम्राज्यवाद पूरी मानवता के लिए खतरा बना हुआ है, साम्राज्यवाद-विरोधी संघर्ष का उनका संदेश और उनकी विरासत आज भी उतनी ही जरूरी और प्रासंगिक बनी हुई है।
उनकी शहादत केवल श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक अवसर मात्र नहीं है, बल्कि यह संघर्ष और प्रतिरोध के लिए एक पुकार है।
राज्य पार्टी की ओर से जनशक्ति भवन, पटना में विचार गौष्ठी का आयोजन किया गया और शहीदे आजम भगत सिंह, राज गुरु, और सुखदेव के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। विचार गौष्ठी में प्रो. एम. जब्बार आलम, रामवाबु कुमार, रामलाला सिंह, अजय कुमार, विजय नारायण मिश्र आदि अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। गौष्ठी में पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजिवी मौजूद थे।
विचार गौष्ठी की अध्यक्षता का॰ प्रो. कर्यानन्द पासवान एवं संचालन भाकपा नेता रविंद्र नाथ राय ने की।