राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने चैती छठ के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं। उन्होंने ने सूर्य देव और छठी मैया से बिहार के प्रति आस्था, पवित्रता और तरक्की की कामना है। शुभकामना संदेश में कहा कि छठी मैया आपके जीवन को सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य से भर दे।
इनके अलावे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रिंस राज ने कहा कि आस्था के इस पर्व पर आपकी हर मनोकामना पूरी हो और घर-आंगन खुशियों से भर जाए। द्वितीय महानुष्ठान खरना की सभी व्रतधारियों को हार्दिक शुभकामनाएं। वही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विरेश्वर सिंह ने कहा कि लोक आस्था और सूर्य उपासना के पावन पर्व चैती छठ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। रालोजपा के मुख्य प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि छठी मैया और भगवान भास्कर आपके जीवन को प्रकाशमय बनाए।
