कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के बयान पर HAM प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान का पलटवार
न्यूज़ डेस्क:- कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के बयान पर HAM प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान का पलटवार| दानिश रिजवान ने कहा कि कांग्रेसियों में हिम्मत है तो मांझी जी पर उंगली उठाकर देख ले, उनको उनकी औकात पता चल जाएगी|
उन्होंने कहा कि गजेन्द्र झा का साथ देकर मदन मोहन झा ने कांग्रेस पार्टी की वास्तविकता बता दी कि, मदन मोहन झा ने राहुल गांधी के इशारे पर बयान दिया है| HUM प्रवक्ता ने कहा कि क्या कांग्रेस पार्टी एक जाति विशेष की पार्टी है या पुरे देश की राजनिति की बात करती है| कांग्रेस ने यदि मदन मोहन झा पर कारवाई नहीं कि तो प्रखंड स्तर पर फूंका जाएगा राहुल-सोनिया का पुतला|
रिपोर्ट :- प्रतिमा