जीकेसी अपनी चट्टानी एकता का प्रदर्शन करने के लिए नई दिल्ली में विश्व कायस्थ महासम्मेलन का कियाआयोजन

न्यूज़ डेस्क:- पटना समाजसेवा, सहयोग, संप्रेषण, सरलता, समन्वय, सकारात्मकता और संवेदनशीलता को लेकर चलने वाली जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेन्स) संस्थान का नेतृत्व ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद कर रहे हैं। राजीव रंजन प्रसाद का कहना है कि मैंने देश दुनियाँ को यह दिखाने और समझाने का प्रयास कर रहा हूँ कि हम कायस्थ समाज एक हैं और हमारी एकता ही हमारी बल है। हम कामयाब थे, हैं और रहेंगें। उन्होंने कायस्थ पूर्वजों में लाल बहादुर शास्त्री, डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद, स्वामी विवेकानन्द, सुभाष चन्द्र बोस और जयप्रकाश नारायण की चर्चा करते हुए उनकी सेवा, लगन और साधनामय जीवन, उनकी विलक्षण व्यक्तित्व, नम्रता, सच्चाई, सरलता की गाथा को स्मरण करते हैं और हिंसा, बेईमानी, भ्रष्टाचार से पूर्वजों की तरह ही अपने को बच-बचाव करते हुए समाज की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था में पूर्ण भागीदारी हेतु जीकेसी की राजनीतिक ताकत को दिखाने के लिए देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित ताल कटोरा स्टेडियम में 19 दिसम्बर 2021 को विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘‘उम्मीदों का कारवां’’ आयोजित किया है। राजीव रंजन प्रसाद का कहना है कि वर्तमान परिस्थिति में राजनीतिक गलियों में कायस्थों को अलग-थलग रखा जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों की सोच ऐसी हो गई है कि यदि कायस्थ को पार्टी के नेतृत्व में भागीदारी न दिया जाय तो भी कायस्थ उनकी पार्टी के साथ है। परन्तु हमारी चित्रांश समाज पूर्व के कायस्थ नेताओं की तरह भागीदारी के साथ देश, राज्य और समाज की सेवा सत्य, निष्ठा और प्रेम के साथ करना चाहती है। इसलिए कायस्थ समाज की भागीदारी के लिए अपनी एकता का प्रदर्शन किया जाना जरूरी है।

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेन्स की स्थापना बिहार में की गयी है और इस संस्थान के जनक ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवं प्रबन्ध न्यासी रागिनी रंजन है। दोनों ने अपनी प्रेरणा, लगन और कायस्थ समाज के उत्थान के लिए दृढ़ संकल्प को लेकर आगे बढ़े हैं। इनके विश्वास पर कायस्थ समाज खड़ा उतरने का प्रयास कर रही है और जिनलोगों ने जीकेसी से जुड़े हैं वे पूरे तनमन से इस छतरी के नीचे एकजुट रहने को दृढ़ संकल्पित हैं। ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रबन्ध न्यासी रागिनी रंजन के नेतृत्व में जीकेसी बहुत ही अल्प समय में विदेशों तक अपनी पहचान बना ली है। जीकेसी अपनी चट्टानी एकता का प्रदर्शन करने के लिए नई दिल्ली में 19 दिसम्बर को विश्व कायस्थ महासम्मेलन का आयोजन किया है |

विश्व कायस्थ महासम्मेलन में शामिल होने के लिए देश के सभी राज्यों से और विदेश से लोगों के आने की सिलसिला शुरू हो गयी है। विभिन्न जगहों से दिल्ली पहुंचने वाले कायस्थ समाज के लिए जीकेसी ने निःशुल्क ठहरने, खाने एवं गंतव्य स्थल तक आने जाने की व्यवस्था की है। सभी जगहों से लोग अपने-अपने जिला के जिलाअध्यक्ष के साथ समूह बनाकर यात्रा प्रारम्भ कर दिया है। महासम्मेलन में बिहार के जीकेसी मीडिया कला संस्कृति प्रकोष्ठ के 500 से अधिक ख्यातिप्राप्त कलाकारों का भी जुटान होगा जो अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ-साथ अपनी चट्टानी एकता का संदेश देंगे।

रिपोर्ट :- प्रतिमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed