प्रेम विवाह करना पड़ा महंगा, प्रेमी युवक और उसके चाचा को लड़की पक्ष के लोगों ने मारी गोली

न्यूज़ डेस्क :-  बिहार में अब भी सामंती और रूढ़िवादी सोच से आम लोगों की मुक्ति नहीं हो पाई है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रूढ़िवादी एवं जातीय सोच के कारण लोग अलग-अलग कुनबे में बंटे हुए हैं। अंतरजातीय विवाह की बात लोग सपने में भी नहीं सोच पाते है। जो लोग भी इस तरह की बातों को साकार करने आगे बढ़ते हैं ,उनको समाज के जातीय, रूढ़िवादी सामंती लोग अपनी गोलियों का निशाना भी बनाते हैं इसका नमूना मिला कल नालंदा जिला के सरमेरा थाना मेंप्रेम विवाह करने वाले युवक को शादी के 3 साल बाद भी लड़की पक्ष के लोगों ने घेर कर गोली मार दी।

आक्रोश में उसके चाचा को भी गोली मार दी गई। दोनों को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेम विवाह के विवाद में नालंदा जिले के सरमेरा थाना इलाके के सिंघोल गांव में हथियारों से लैस बदमाशों ने घर में घुसकर चाचा भतीजा दोनों को गोली मार दी।

दोनों को बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया जहां से दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि 3 साल पहले भतीजे ने प्रेम विवाह किया था उसके बाद लड़की वालों ने मुकदमा कर दिया। इसी को लेकर दोनों परिवार के बीच रंजिश चल रही थी। इस घटना में चाचा के पेट में और भतीजे के चेहरे में गोली लगी है। फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed