मुख्यमंत्री ने जयप्रभा मेदांता अस्पताल जाकर प्रख्यात चिकित्सक पद्मश्री डॉ० एस०एन० आर्या का कुशलक्षेम पूछा

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज प्रख्यात चिकित्सक पद्मश्री डॉ० एस०एन० आर्या का कुशलक्षेम जानने जयप्रभा मेदांता अस्पताल, पटना पहुॅचे। जयप्रभा मेदांता अस्पताल पहुँचकर मुख्यमंत्री ने पद्मश्री डॉ० एस०एन० आर्या से उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सा कर रहे चिकित्सकों से इलाज के बारे में भी अद्यतन जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पद्मश्री डॉ० एस०एन० आर्या के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

You may have missed