मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम से प्रभावित होकर शुभानंद सिंह ने जदयू में आने का किया फैसला|
न्यूज़ डेस्क:- बता दें कि पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय सदानंद सिंह के पुत्र और कांग्रेस पार्टी से बिहार विधानसभा के कहलगांव के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर सुभानंद मुकेश और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं|
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम से प्रभावित होकर शुभानंद सिंह ने जदयू में आने का फैसला किया है| आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह वरिष्ठ नेताओं के साथ वे इस पार्टी में विधिवत शामिल हो जाएंगे| वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सदानंद सिंह जब बीमार थे, उसी समय कांग्रेस के नेताओं के व्यवहार को लेकर शुभानंद सिंह ने असंतोष जताया था| सदानंद सिंह पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे|
उसी समय शुभानंद ने कहा था कि कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता ने भी उनकी मदद नहीं की और ना ही कोई देखने आया था| इस बात की जानकारी नीतीश कुमार को लगी तो उन्होंने दिल्ली से लेकर पटना तक इलाज की व्यवस्था की थी|
रिपोर्ट :- प्रतिमा