भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने एनडीए के अन्य सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन रथ को झंडा दिखाकर किया रवाना

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ . दिलीप जायसवाल आज एनडीए के अन्य सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन रथ को पटना से झंडा दिखाकर रवाना किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर आयोजित रथ रवाना कार्यक्रम में कहा कि 15 जनवरी से संयुक्त रूप से बिहार में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी सम्मेलन को लेकर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन रथ को रवाना किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में एनडीए पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता तक सब मिलकर एनडीए को सशक्त बनाने के लिए रणनीति तैयार करेंगे और सम्पूर्ण बिहार का जनसमर्थन एनडीए गठबंधन के लिए अर्जित करेंगे।

इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी समाहित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हम सभी एनडीए के घटक दल न केवल मिलकर मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेंगे, बल्कि 225 से ज्यादा सीट जीतकर फिर से सरकार बनाएंगे।

You may have missed