पूरी शिद्दत के साथ अपनी बहन व बहन के परिवार के सुख-दुख के भागीदार रहते हैं-राजद विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह
न्यूज़ डेस्क :- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विवाह से लालू परिवार के बाद अगर कोई सबसे ज्यादा खुश है तो, वह तेजस्वी यादव के मुंह बोले मामा व बिस्कोमान चेयरमैन सह राजद विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह जिनका लालू परिवार से लंबा जुड़ाव रहा है, हर सुख-दुख के भागी रहे हैं|
सुनील कुमार सिंह को अपने भाइयों से अनबन होने के बाद, राबड़ी देवी ने उसे अपना मुंह बोला भाई बना लिया और हर साल रक्षाबंधन पर उसे ही राखी बांधती है| सुनील कुमार सिंह भी पूरी शिद्दत के साथ अपनी बहन व बहन के परिवार के सुख-दुख के भागीदार रहते हैं।
पार्टी और परिवार में जो भी जिम्मेवारी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के द्वारा सुनील कुमार सिंह को सौंपी जाती है| पूरी ईमानदारी के साथ वे अपना फर्ज को निभाते है| लालू परिवार के अत्यंत करीबी होने के कारण कई बार कई लोगों की जुबानी जहर को भी इन्हें बर्दाश्त करना पड़ता है|
इसके बावजूद भी इनके मुंह से किसी के लिए अपशब्द नहीं निकलता और वे इस रिश्ते को वेखुबी से निभाते है| खुशियों के इस पल को सुनील कुमार सिंह ने अपने फेसबुक वॉल पर भी शेयर किया है|उनका कहना है कि हर चीज राजनीति नहीं हो सकता है| कुछ चीज दिल से जुड़ी होती है|
रिपोर्ट :- रिभा कुमारी