
बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन पर अत्यंत दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के ‘गुरूजी’ या ‘दिशोम गुरू’ के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन जी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व केन्द्रिय मंत्री, लोक सभा सांसद एवं राज्य सभा सांसद थे। उनके निधन से झारखण्ड की सियासत के एक युग का अंत हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। साथ हीं उनके चाहने वाले एवं शोकाकुल परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य और सहन शक्ति प्रदान करें।