बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि भारत सरकार के रेल मंत्री ने आस्था के महा पर्व छठ में जिस तरह से बिहार वासियों के साथ ट्रेन नहीं चला कर उनकी आस्था और भावना के साथ खिलवाड़ किया है उसे बिहारवासी नहीं भुला सकते हैं । रेल मंत्री ने 12000 ट्रेन चलाने की बात की बात की थी।
अफसोस की बात है कि जुमलाबाजी का ट्रेन चला कर भाजपा और डबल इंजन सरकार ने बिहार वासियों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और आस्था के महापर्व छठ में भावनाओं को जिस तरह से चोट पहुंचाया गया है उस पर भारत सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि पूरे देश में 13198 ट्रेन चलती है, उसमें 12000 बिहार के लिए देने की बात की थी । लेकिन अफसोस की बात है कि 12 ट्रेन भी उपलब्ध नहीं कराई गई,जिसके कारण बिहार के लोग रोजी-रोटी कमाने के लिए जो बिहार से पलायन करके बाहर चले गए हैं उनको अपने परिवार के बीच आस्था के महापर्व छठ पर्व मनाने के लिए जितनी परेशानियां और कठिनाइयां झेलनी पड़ रही है, उसके लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वो भारतीय जनता पार्टी और डबल इंजन सरकार।
