Oplus_131072
बिहार में 10वीं बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ ले लिया है और इसके साथ ही उनके मंत्रिमंडल में 26 अन्य सदस्यों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है इसी कड़ी में निषाद समाज से मदन सहनी और रमा निषाद को भी शपथ दिलाया गया है ।इसको लेकर बिहार निषाद संघ ने नीतीश कुमार और एनडीए के सभी नेताओं का आभार जताते हुए कहा है कि इस बार सरकार में निषाद समाज के दो लोगों को जगह दी गई है जो इस समाज के लिए गर्व की बात है
गौरतलब है कि रमा निषाद बिहार निषाद संघ के संरक्षक भी हैं और वह लगातार संघ के कार्यक्रमों से जुड़ी रही है और जब इन्हें मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की ओर से टिकट मिला तब बिहार निषाद संघ ने काफी मेहनत कर औराई विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूम कर इन्हें जिताने के लिए काफी मेहनत और मशक्कत की । अब जन नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में रमा निषाद को जगह मिल गई है तब बिहार निषाद संघ के अध्यक्ष लाल बहादुर प्रसाद बिंद प्रधान महासचिव धीरेंद्र निषाद कृष्णा देवी धनंजय निषाद मनोज कुमार चौधरी केदार सिंह अखिलेश कुमार चौधरी मेघनाथ साहनी जितेंद्र प्रसाद सुनील कुमार चौधरी शंकर चौधरी मदन प्रसाद सिंह सतीश कुमार निषाद सरदार अभिमन्यु सिंह जी बोधन निषाद जय मंगल चौधरी संतोष सैनी राजकुमार सैनी जयराम निषाद पप्पू कुमार साहनी राजेंद्र कुमार उपेंद्र निषाद अजय निषाद प्रोफेसर मिथलेश निषाद सहित बिहार निषाद संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने एनडीए के शीर्ष नेताओं का आभार जताया है और कहा है कि इन दोनों नए मंत्री रमा निषाद और मदन सहनी के मंत्रिपरिषद में जगह मिलने के बाद निषाद समाज का उत्थान और विकास तेजी से होगा और जो अबतक अलग थलग पड़े हुए थे वो अब समाज के मुख्य धारा में आ जायेगें।
