रविवार को बिहार विधानसभा में एनडीए के प्रचंड जीत के बाद बिहार प्रदेश आदर्श चौरसिया सभा की ओर से श्री राज ट्रस्ट हॉस्पिटल के सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव और दीघा के विधायक संजीव चौरसिया को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधान पार्षद रामचंद्र भारती,बिहार प्रदेश आदर्श चौरसिया सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एन पी प्रियदर्शी, अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया सभा दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष इंजीनियर आरके प्रसाद सहित तमाम लोगों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से पान समाज के लोगों ने बिहार में पान बोर्ड के गठन सहित पान कृषकों के आमदनी बढ़ाने वाले योजनाओं को जमीन पर लागू करने की डिमांड कीl इस मौके पर कृषि मंत्री रामकृपाल कृपाल यादव ने कहा की पान कृषकों की हर एक मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी और मखाना बोर्ड की तर्ज पर पान विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा ।इस मौके पर डॉक्टर एनपी प्रियदर्शी ने पान की खेती को कृषि का दर्जा देने की मांग की साथ ही उन्होंने कहा कि पान की खेती पूरी तरह से प्रकृति पर निर्भर करती है इसलिए जो भी इसकी क्षतिपूर्ति है वह कृषि के रूप में दी जाए l
