दानापुर मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों यथा दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, नवादा,शेखपुरा,
किऊल तथा झाझा इत्यादि स्टेशनों पर होली त्योहार मनाने के लिए आनेवाले रेल यात्रियों के सुविधाओं का ध्यान रखते हुए, विशेषकर चेकिंग स्टाफ, रेल सुरक्षा बल सहित अन्य सभी विभागों के पर्यवेक्षक/रेलकर्मियों को विशेष निर्देश दिए गये हैं, कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए रेलयात्रियों का सुविधाओं का ध्यान रखें,ताकि दूरदराज से आने यात्रियों कोई असुविधा न हो,साथ ही दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनो से निम्नलिखित “होली उत्सव विशेष गाड़ियां”चलाने का निर्णय लिया गया है –
गाड़ी संख्या – 08439 पुरी से पटना के बीच 28/2/26 से 28/3/26 तक प्रत्येक शनिवार को,
08440 पटना से पुरी के बीच 01/3/26 से 29/3/26 तक प्रत्येक रविवार को,
08861 गोदिंया से पटना के बीच 02/3/26(सोमवार)को,
08862 पटना से गोंदिया के बीच 03/3/26(मंगलवार)को,
03293 पटना से नईदिल्ली के बीच 05/3/26 से 15/3/26 तक प्रतिदिन,
03294 नईदिल्ली से पटना के बीच 06/3/26 से 16/3/26 तक प्रतिदिन,
03253 पटना से चर्लापल्ली के बीच 09/3/26 से 30/3/26 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को,
03254 चर्लापल्ली से पटना के बीच 11/3/26 से 01/4/26 तक प्रत्येक बुधवार को,
03255 चर्लापल्ली से पटना के बीच 13/3/26 से 27/3/26 के बीच प्रत्येक शुक्रवार को,
02397 शेखपुरा से आनन्दविहार (टर्मिनल) के बीच 08/3/26 से 15/3/26 तक प्रत्येक रविवार,
02398 आनन्दविहार (टर्मिनल) से शेखपुरा के बीच 09/3/26 से 16/3/26 तक प्रत्येक सोमवार को,
03697 शेखपुरा से आनन्दविहार (टर्मिनल) के बीच 06/3/26 से 14/3/26 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को,

03698 आनन्दविहार (टर्मिनल) से शेखपुरा के बीच 07/3/26 से 15/3/26 के बीच प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शनिवार एवं रविवार को,
01481 पुणे से दानापुर के बीच 23/2/26 से 06/3/26 तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को,
01482 दानापुर से पुणे के बीच 25/2/26 से 08/3/26 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को,
01449 पुणे से दानापुर के बीच 21/2/26 से 08/3/26 तक प्रतिदिन,
01450 दानापुर से पुणे के बीच 23/2/26 से 10/3/26 तक प्रतिदिन,
01143 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से दानापुर के बीच 21/2/26 से 08/3/26 तक प्रतिदिन,
01144 दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच 22/2/26 से 09/3/26 तक प्रतिदिन,
09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल- डीडीयू-आगरा फोर्ट- कोटा के रास्ते चलायी जा रही है,
जिसका परिचालन विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को अपने पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में परिचालित की जाएगी ।
