बिहार विधान सभा केअध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधान सभा के पूर्व माननीय सदस्य पूर्णमासी राम जी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है । उन्होंने कहा कि पूर्णमाशी राम जी अत्यंत अनुभवी राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें एवम् शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।
वही पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद पूर्णमासी राम के निधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है
