बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्यता का नामांकन दाखिल करने के बाद बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की। सभापति महोदय ने अपने वेश्म में माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया एवं उनकी नई राजनीतिक पारी की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों से माननीय नीतीश जी ने एक कुशल, संवेदनशील, जनाकांक्षी, लोकसेवक मुख्यमंत्री के रूप में बिहार के विकास को एक नई ऊँचाई दी है। उनके नेतृत्व में विधि व्यवस्था, शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, रोजगार, सड़क, बिजली एवं खेलकूद आदि क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किये गए हैं। उन्हें विकास पुरूष एवं आधुनिक बिहार का निर्माता कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।
इस मौके पर राज्यसभा के लिए नामांकन करने वाले श्री शिवेश राम, बिहार विधान परिषद् के माननीय उप सभापति प्रो०(डॉ.) राम वचन राय, केन्द्रीय मंत्री माननीय गिरिराज सिंह, संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्यमंत्री श्री अशोक चौधरी सांसद सर्वश्री देवेश चन्द्र ठाकुर, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सतीश चन्द्र दूबे, गोपालजी ठाकुर, संजय झा सहित बिहार विधान परिषद् एवं सभा के कई माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे।
