बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने नागालैंड के राज्यपाल के रूप में मनोनीत होने पर बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा के सदस्य एवं अन्य संवैधानिक पदों पर रहते हुए बिहार की जनता की आपने जो सेवा की है, वो अनुकरणीय है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपकी राजनैतिक समझ और कुशल नेतृत्व से नागालैंड की जनता को आपका सानिध्य मिलेगा एवं नागालैंड प्रगति की ओर अग्रसर होगा।
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने बिहार के राज्यपाल के रूप में मनोनीत होने पर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) श्री सैयद अता हसनैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आपको रक्षा मामलों पर एक प्रमुख विश्लेषक, वक्ता और स्तंभकार के साथ कुशल रणनीतिक समझ और कश्मीर में शांति स्थापना के प्रयासों के लिए जाना जाता है। देश सेवा में आपका सैन्य अनुभव, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन बिहार के विकास, सुशासन और संवैधानिक मूल्यों को और सशक्त करेगा।
