बिहार के नए एवं भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद से ही उनके शुभ चिंतकों के द्वारा खुशियां मनाने का कार्यक्रम जारी है , सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में जहां एक तरफ लोगों के बीच मिठाइयां बांटी जा रही है वहीं दूसरी तरफ पटाखे भी छोड़े जा रहे हैं ,इसी कड़ी में मानव सेवा संघ की ओर से डॉ सुरेन्द्र प्रसाद , निदेशक (पीएचआई) की टीम ने पटना के नाला रोड में गरीबो के बीच मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े ।
इस बीच मानव सेवा संघ के सदस्यों ने डॉ सुरेन्द्र प्रसाद की अगुआई में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर शुभकामनाएं दी और उनके आवास पर जाकर 201 गुब्बारे भी आकाश की ओर छोड़े ।इस दरम्यान डॉ सुरेन्द्र ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि उत्साह, विश्वास और नई उम्मीदों का प्रतीक बन गया। गुब्बारे उड़ाना केवल एक उत्सव नहीं होता, यह एक संदेश होता है—उम्मीदों को ऊँचाई देने का, सपनों को आसमान तक पहुँचाने का, और यह विश्वास जताने का कि अब बिहार नई उड़ान भरेगा। हर एक गुब्बारा उन लाखों-करोड़ों लोगों की आशाओं का प्रतीक था, जो एक विकसित, सशक्त और भ्रष्टाचार-मुक्त बिहार का सपना देख रहे हैं।
जब गुब्बारे आसमान की ओर बढ़ते हैं, तो वे हमें यह भी सिखाते हैं कि सीमाएँ केवल सोच में होती हैं—यदि इरादे मजबूत हों, तो ऊँचाइयाँ खुद रास्ता देती हैं। आज का यह छोटा सा प्रतीकात्मक कार्यक्रम इसी बड़े संदेश को लेकर था कि अब बिहार रुकने वाला नहीं, बल्कि तेज़ गति से आगे बढ़ने वाला है।
इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र प्रसाद, पूर्व आईपीएस दयानंद कुमार,ई. पूर्णानन्द, मनोज जैन,अंजनी कुमार,कमलेश कुमार,आलोक कुमार,मनोज कुमार,कुणाल शुभम मौजूद रहे।
