बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, महामंत्री विनोद तावड़े, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर, भाजपा प्रदेश महामंत्री शिवेश राम के राज्यसभा सांसद के शपथ ग्रहण में शामिल हुए और बधाई दी। इस क्रम में उंन्होने सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नए दायित्व को लेकर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनका यह नया दायित्व देश एवं बिहार के विकास को नई गति प्रदान करेगा।

उन्होंने भरोसा जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का अनुभव एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से निश्चित रूप से आमजन की अपेक्षाओं को नई दिशा मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सफल, प्रभावी एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी।
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी विनोद तावड़े को भी बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का राजनीतिक अनुभव देश के उच्च सदन में देश के विकास के लिए मिलता रहेगा। संसद में राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाते हुए वे विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, जदयू के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बिहार से राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उंन्होने विश्वास के साथ कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी सदन में बिहार के हितों को सर्वोपरि मानते हुए जन-आकांक्षाओं को नई दिशा देंगे।
