जद (यू) के प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित कर्पूरी सभागार में पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री निशांत कुमार ने मंगलवार को मगध एवं पटना-2 प्रमंडल के कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, आरा नगर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, गया नगर, नवादा के जिलाध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधीजी’, श्री अनिल कुमार, डाॅ0 अमरदीप एवं श्री वासुदेव कुशवाहा भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर श्री निशांत कुमार ने कहा कि श्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना तथा उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना हमारा मुख्य उद्देश्य है और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में बिहार की बागडोर संभालने के बाद श्री नीतीश कुमार ने
