बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएँ दी।

उन्होंने कहा श्री नितिन नवीन बिहार सरकार में कई मंत्रालयों में मंत्री रहे हैं और अब राज्य सभा सांसद एवं भाजपा के ओजस्वी, युवा एवं ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष बन कर बिहार का मान बढ़ा रहे हैं।

वे पाटलिपुत्र के सच्चे सपूत हैं।

ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र एवं निरंतर सफलता प्रदान करे।
