25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयंती पर नीतीश कुमार करेगें गंगा पूल का उद्घाटन
न्यूज़ डेस्क:- मुंगेर के विकास को गति प्रदान करने के लिये 18 साल पहले मुंगेर वासियों के कई आंदोलन के बाद दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार को जोड़ने के लिये तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस गंगा नदी पे बनने वाले रेल सह सड़क पूल का शिलान्यास किया था।
जिसके बाद पूल बनने के दौरान जमीन अधिग्रहण से ले पूल को बनने में कई अड़चने पूल का लागत मूल्य भी 927 करोड़ से बढ़ कर 2774 करोड़ रु हो गयी है। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद इस पुल का सपना साकार हो रहा है| मोकामा में राजेन्द्र सेतु और पटना में जेपी सेतु के बाद राज्य में गंगा नदी पर यह तीसरा रेल सह सड़क पुल होगा|
गंगा पूल और उद्घाटन की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे मुंगेर भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने बताया कि 25 दिसम्बर को मुंगेर वासी होली और दीपावली दोनो मनायेगें। बिहार एवं दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए नया सेतु उपलब्ध होगा, जिससे इस क्षेत्र में विकास की नयी धारा बहेगी|
उद्घाटन स्वयं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर पहुंच कर 25 दिसम्बर को करेगें। पुल का लोकार्पण 25 दिसंबर, 2021 को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर किया जाएगा और इस पर आवागमन शुरू हो जाएगा|
इस गंगा रेल सह सड़क परियोजना के बन जाने से मुंगेर से खगड़िया और बेगूसराय का सफर कुछ मिनटों में तय हो सकेगा| इससे मुंगेर के विकास में चार चांद लग जाएगा| लोगों ने कहा पूल सिर्फ विकास ही नही बल्कि कई मायनो में मुंगेर को और आगे बढ़ाएगा |
रिपोर्ट:- प्रतिमा