जद (यू0) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री नीरज कुमार ने विधानमंडल परिसर में मीडिया से बात करते हुए माॅडल स्कूलों पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों को खारिज किया और कहा कि शिक्षा के भगवाकरण करने के विपक्ष के आरोप तथ्य से परे एवं पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता लापता हैं और मीडिया की जानकारी के मुताबिक वो विदेश दौरे पर हैं और शायद अमेरिका-ईरान-इजरायल के बीच युद्ध विराम कराने जैसी बहुत बड़ी भूमिका का निर्वहन करने गए हैं। विपक्ष पहले अपने नेता की खोज करे बाकी मुद्दों के लिए सरकार खुद गंभीर है।
उन्होंने कहा कि प्रखंडों में नव उद्घाटित माॅडल स्कूल एक विशिष्ट स्कूल है ऐसे में इन स्कूलों में जमीन दाताओं, पुरखों एवं शहीदों के नाम को प्रथम पंक्ति में शामिल नहीं करने को लेकर आपत्ति थी, जिसे सरकार ने सुना और इसमें सुधार को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया है।

उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में विपक्ष से कुछ अहम सवाल पूछेः-
1. विपक्ष ये बताए कि क्या अन्य शैक्षणिक संस्थानों का भगवाकरण कर दिया गया है?
2. आरोप से पहले विपक्ष को ये बताना चाहिए कि क्या पढ़ाई का पाठ्यक्रम बदल गया? क्या शहीदों के नाम को पाठ्यक्रम से हटा दिया गया? क्या स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ने वाले वीर सपूतों की भूमिका को नजरअंदाज किया गया?
3. विपक्ष को सवाल उठाने से पहले ये भी बताना चाहिए कि लालू-राबड़ी शासनकाल के दौरान खोले गए चरवाहा विद्यालय का रंग क्या था और उसकी उपलब्धियां क्या थी?
