किदवईपुरी में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया .पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पेपर लीक ,भर्ती घोटाले ,बेरोजगारी और छात्रों के भविष्य पर छात्र संवाद किया .पूर्णिया सांसद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की देश की शिक्षा व्यवस्था आई सी यू में है और छात्र गुस्से में है .छात्रों की मेहनत को सिस्टम ने भरोसा तोड़ दिया .युवाओं के सपने को पेपर लीक ,भर्ती घोटाले और बेरोजगारी ने कुचल दिया.
हमारी संघर्ष के कारण शिक्षा के प्रधान धर्मेंद्र प्रधान बी इस्तीफ़ा दिया है .ये सब हमारे संघर्षों की जीत है .हम अपने युवाओं कों धन्यवाद देते है जिन्होंने इस सरकार को झुकाया हैं.
हमारी माँग है की पेपर लीक मुक्त परीक्षा के लिए जवाबदेह व्यवस्था बने .सभी परोक्ष और भर्ती का वार्षिक कैलेंडर बने .आजादी के बाद अभी तक मात्र चार प्रतिशत ही लड़किया ग्रेजुएशन कर पाती है .पहला व्यक्ति है राहुल गांधी जो छात्र की बात करते है .हम सब राहुल गांधी के नेतृत्व में देश के छात्रों की लड़ाई लड़ रहे है .सरकार छात्रों के भविष्य को कुचलना चाहती है, हम सब अंतिम सांस तक छात्रों के हक की लड़ाई लड़ेंगे .उन्होंने कहा की छात्र पढ़ रहे है ,मेहनत कर रहे है ,परीक्षा दे रहे है फिर भी उनके भविष्य की कोई गारंटी नहीं है .भारत सरकार को छात्रों के भविष्य की जिम्मेदारी लेनी होगी. शिक्षा माफिया और सरकार मिलजुल कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है . पेपर लीक के ख़िलाफ़ प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा पप्पू यादव ने कहा की यह सरकार हिटलर की तरह व्यवहार कर रही है . हमारी मांग है कि छात्रों पर हुए मुकदमें को सरकार वापस ले और उन्हें तुरंत रिहा करे .
छात्रों की गूँज कार्यक्रम में हजारों छात्रों ने भाग लिया .
