बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के Men’s Heavyweight Para Powerlifting स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत को प्रतियोगिता का पहला पदक दिलाने वाले बिहार के गौरव श्री झंडू कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

माननीय सभापति ने अपने बधाई संदेश में कहा कि श्री झंडू कुमार की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। कठिन परिश्रम, अदम्य साहस, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और आत्मविश्वास हो तो कोई भी बाधा सफलता के मार्ग में अवरोध नहीं बन सकती।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री झंडू कुमार भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के लिए अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतेंगे तथा बिहार और भारत का गौरव बढ़ाते रहेंगे। माननीय सभापति ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि राज्य के युवाओं एवं दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
