बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में 05:00 बजे अप. में मुख्य सचिव, बिहार श्री प्रत्यय अमृत के साथ बैठक की।
इस बैठक में अध्यक्ष ने माननीय सदस्यों के बैठने हेतु प्रत्येक प्रखण्ड में स्थान / भूखण्ड चिन्हित कर भवन निर्माण कराने अथवा पंचायत भवन में ही व्यवस्था करने का सुझाव दिया ।
तत्पश्चात, माननीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षा प्रतिवेदनों के आधार पर वर्ष 2008-2009 से अब तक लोक लेखा समिति एवं लोक उपक्रम समिति की लगभग 2499 कंडिका (उप कंडिकाओं सहित) लंबित है एवं विभिन्न विभागों के वर्ष 1995-2025 तक वर्तमान में लगभग 23517 आश्वासन लंबित है। इन लंबित मामलों पर माननीय अध्यक्ष महोदय ने चिंता व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव को समिति एवं विभाग के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर इस वित्तीय वर्ष में लंबित मामलों के निष्पादन का निदेश दिगा। माननीय अध्यक्ष महोदय ने बिहार विधान सभा की संसदीय समितियों की विभागीय बैठकों में संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव / सचिव की अनुपस्थिति पर सख्ती दिखाते हुए मुख्य सचिव को निदेश दिया की विशेष परिस्थति को छोड़कर उक्त पदाधिकारियों की अनुपस्थिति में विशेष सचिव के ऊपर स्तर के पदाधिकारी को बैठक में सम्मिलित होने हेतु प्राधिकार पत्र के माध्यम से प्राधिकृत किया जाय । मुख्य सचिव ने माननीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव के साथ बैठक कर प्राप्त निदेशों का अनुपालन किया जाएगा ।
इस बैठक में बिहार विधान सभा की प्रभारी सचिव सहित सभा सचिवालय के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
