बिहार विधान परिषद् के माननीय कार्यकारी सभापति श्री डॉ॰ (प्रो॰) रामवचन राय ने धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि धनतेरस एवं दीपावली का पर्व सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली का प्रतीक है। दीपावली का प्रकाश हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नई ऊर्जा का संचार करे तथा बिहार निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर रहे।
