अंतर देवी नगरनौसा एवं सुमंती देवी चण्डी प्रखंड की प्रमुख निर्वाचित
News Desk – मंगलवार को हिलसा अनुमंडल कार्यालय के नवनिर्मित सभागार भवन में पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच नगरनौसा प्रखंड एवं चण्डी के प्रमुख एवं उप प्रमुख का निर्वाचन संपन्न हो गया है। अंतर देवी नगरनौसा प्रखंड प्रमुख एवं नीशा उप प्रमुख निर्वाचित घोषित की गई हैं। वहीं चण्डी प्रखंड की प्रमुख सुंमती देवी एवं उप प्रमुख किरण देवी चुनी गई हैं। चुनाव प्रेक्षक के रूप में नालंदा के वरीय उप समाहर्ता नौशाद अहमद उपस्थित थे। अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राधाकांत ने चुनाव की प्रक्रिया को संपन्न कराया।
नगरनौसा प्रखंड के प्रमुख पद के लिए कछीयावा पंचायत समिति के सदस्य अंतर देवी निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने पंचायत समिति सदस्य मृदुला देवी को 1 वोटों से हराया है। अंतर देवी को 7 एवं मृदुला देवी को 6 वोट मिला। रामपुर पंचायत समिति की सदस्य सुमंती देवी उप प्रमुख पद के लिए निर्वाचित घोषित हुई हैं उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दामोदरपुर बल्धा पंचायत समिति के सदस्य संजय कुमार वर्मा को एक वोट से शिकस्त दी है। सुमंती देवी को 7 एवं संजय कुमार वर्मा को 10 वोट प्राप्त हुआ है।
महिलाओं के लिए आरक्षित चण्डी प्रखंड प्रमुख पद के लिए अमरौरा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य नीशा कुमारी निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने पंचायत समिति सदस्य पिकू देवी को एक वोट से हराया है। नीशा कुमारी को दस एवं पिंकू देवी को नो वोट प्राप्त हुआ। वही उप प्रमुख पद के लिए सलेमपुर पंचायत की पंचायत समिति सदस्य किरण देवी उप प्रमुख चुनी गई है। उन्होंने पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार को 3 वोट से हरायी है । किरण देवी को 11एवं अनिल कुमार को 8 वोट प्राप्त हुआ।
report – dhanpat