वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की बिहार इकाई भंग एक सप्ताह में बनेगी नई कमेटी
![](https://news4headlines.com/wp-content/uploads/2022/02/wjai-1024x635.jpg)
वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के बिहार इकाई भंग कर दी गई है। एक सप्ताह के अंदर नई समिति का गठन कर लिया जायेगा। यह फैसला बुधवार को हुई प्रदेश कमेटी की बैठक में लिया गया। यह जानकारी एसोसिएशन के बिहार इकाई के अध्यक्ष प्रवीण बागी ने दी है।
श्री बागी ने बताया कि पिछली समिति ने अच्छा काम किया था। कुछ पदाधिकारियों ने व्यक्तिगत कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे वह पद रिक्त हो गया था। साथ ही संगठन का विस्तार अब जिलों में भी हुआ है। ऐसे में नए सदस्यों को जिम्मेवारी देने, हर क्षेत्र के सदस्यों को संगठन में स्थान देने तथा उसका विस्तार करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि नई कमेटी नई ऊर्जा और उत्साह के साथ संगठन का काम आगे बढ़ायेगी। उन्होंने पुरानी इकाई के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। बैठक में बाल कृष्ण, सूरज कुमार, रविशंकर कुमार शर्मा, पुष्पराज, अखिलेश कुमार सिन्हा, मधुप मणि पिक्कू और मंजेश कुमार आदि उपस्थित थे।