
बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आज बड़े स्तर पर सांगठनिक फेरबदल करते हुए नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने भाजपा के सांगठनिक 45 जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। इसमें कई ऐसे नए लोग हैं जिन्हें जिला की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बिहार भाजपा के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से इसकी सूचना जारी की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने 45 जिला अध्यक्षों का मनोयन किया है।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ @sanjayjaiswalMP ने 45 भाजपा के सांगठनिक जिलों के लिए निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष के दायित्व के लिए मनोनीत किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हमारा संगठन और सशक्त व प्रभावी बनेगा।
सभी को नवदायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/7UEure4ADp
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) March 9, 2023
डॉ जयसवाल ने सूची जारी करते हुए विश्वास जताते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में हमारा संगठन और सशक्त व प्रभावी बनेगा। उन्होंने सभी नए अध्यक्षों को नवदायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दी है।