सर्वसम्मति से अवधेश नारायन सिंह विधान परिषद के सभापति निर्वाचित

अवधेश नारायण सिंह विधान परिषद के सभापति पद पर निर्विरोध चुन लिए गए ,मंगलवार को विधान परिषद के कार्यवाही शुरू होते हैं पीठासीन सदस्य संजीव  कुमार सिंह ने अवधेश  नारायण सिंह का निर्विरोध सभापति चुने जाने की सूचना सदन को दी ,उन्होंने बताया कि उनके प्रस्तावक और अनुमोदक  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ,विजय कुमारसिन्हा  विपक्ष के नेत्री  राबड़ी देवी सहित सभी दलों के सदस्य रहे मनोनयन संबंधित 23 पत्र दिए गए थे

सभापति निर्वाचित होने पर अवधेश नारायण सिंह को सीएम नीतीश कुमार और विपक्ष की नेत्री  रावड़ी देवी ने आसान तक पहुंचाया और  संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सर्वसम्मति  से निर्वाचन के लिए सभापति अवधेश नारायण सिंह को बधाई दी |

इधर  बिहार विधान सभा के  अध्यक्ष  नन्द किशोर यादव ने सर्वसम्मति से बिहार विधान परिषद् के सभापति चुने जाने पर  अवधेश नारायण सिंह जी से मिलकर उन्हें पुष्प– गुच्छ देकर हार्दिक बधाई एवम् सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कुशल राजनीतिज्ञ व नेतृत्व क्षमता के धनी श्री सिंह का सदन संचालन का सुदीर्घ अनुभव रहा है।

इधर दूसरी ओर उपसभापति पद के जदयू के राम वचन राय ने अपना नामांकन दाखिल किया |

You may have missed