संविधान भारत की शान और प्रत्येक भारतीय का अभिमान है: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा के अध्यक्षता में संविधान गौरव अभियान अंतर्गत पटना के गांधी घाट में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10+2 वर्ग से ऊपर के हजारों छात्र व छात्राएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने युवाओं को संबोधित कर बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के जीवन मूल्यों और संविधान की महत्ता के बारे में बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने भारतीय संविधान की प्रतिष्ठा को नए आयाम देकर उसे और अधिक दृढ़ता एवं गौरव प्रदान किया है। युवा वर्ग जानती है कि कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न से सम्मानित करना तो दूर, सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर लगाने से भी इनकार कर दिया था। राहुल गांधी न संविधान पढ़ते है और न ही उसके मूल्य को समझते है। हमारे लिए संविधान लोकतंत्र की मजबूत नींव और देश की आत्मा है वहीं विपक्ष के लिए बाबा साहब डॉo अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान केवल राजनीतिक नौटंकी करने का साधन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्श जीवन एवं समाज कल्याण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि देश का युवा जागरूक है और वे परिवार के प्रति, समाज के प्रति और राष्ट्र के प्रति समर्पित है। कांग्रेस ने लंबे समय तक सत्ता में रहकर संविधान विरोधी आचरण किया और संविधान के आड़ में अपने पाप एवं कुकृत्य को छिपाने का काम किया है। संविधान का शपथ लेकर कांग्रेस और राजद पार्टी ने भ्रष्टाचार व अपराध को पोषित करने का कार्य किया है। भारतीय संविधान की अद्वितीय विरासत पर गर्व करता है, जो न्याय, समानता और बंधुत्व का प्रतीक है। हमें गर्व है कि केंद्र की एनडीए सरकार के नेतृत्व में संविधान का योगदान, विरासत और आदर्शों का सम्मान किया जा रहा है। देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें भारत रत्न एवं पंच तीर्थ के रुप में सुशोभित कर सम्मान देने का कार्य किया है।

बिहार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं के बीच संविधान के प्रति जागरूकता और कांग्रेस के झुठ को उजागर करने का प्रयास किया है। हजारों छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में शमिल हुए। प्रतियोगिता में उत्तीर्ण छात्रों को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार, तृतीय पुरस्कार 5 हजार है, 100 सांत्वना पुरस्कार और मेडल और शिल्ड के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। हमारा संविधान हमारे देश का सर्वोत्तम मार्गदर्शक है, जो न केवल हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का बोध करवाता है, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान का प्रतीक भी है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, बिहार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल, बिहार भाजपा कार्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, शिक्षक गुरु रहमान, कुमार राघवेंद्र, महामंत्री सीमांत शेखर, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, कुलभूषण सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहें।

You may have missed