
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने पद्मश्री और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज फिल्म अभिनेता-निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मनोज कुमार हिंदी सिनेमा के अनमोल रत्न थे। उनके निधन से हिन्दी फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
मनोज कुमार की ‘पूरब-पश्चिम’, ‘उपकार’ और ‘क्रांति’ जैसी फिल्में लोगों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करती हैं। लोग उन्हें प्यार से भारत कुमार कहते थे। मनोज कुमार अपने उत्कृष्ट अभिनय और निर्देशन के लिए हमेशा याद किये जाएंगे। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।