
बज्जिका भाषा संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री संजय वर्मा ने 75 सदस्यीय केन्द्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि बज्जिकांचल क्षेत्र जो वैशाली ,मुजफ्फरपुर,सीतामढ़ी,समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण,दरभंगा शिवहर और सारण जिले के सोनपुर अनुमंडल में बोली जाने वाली क्षेत्रीय भाषा को बज्जिका कहा जाता है। इस भाषा की वर्षों से हो रही उपेक्षा को दूर करने तथा इसको संविधान के अष्टम अनुसूची में शामिল करने के उद्देश्य से सतत् संघर्ष चलाने हेतु कमिटि का विस्तार किया है।
इस कमिटी में चितरंजन सिन्हा सहित ११ लोगो को परामर्शी बनाया गया है। अखौरी चन्द्र शेखर को संगठन का समन्वयक बनाया राया है। वरीय उपाध्यक्ष के रूप में राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा को नामित किया गया है। उदय नारायण सिंह सहित 10 उपाध्यक्ष, राजीव रंजन को प्रधान महासचिव ,अमिताभ कुमार सिन्हा सहित 10 महासचिव, संगीता सागर सहित 7 संगठन सचिव, सुशांत कुमार सहित ५ सचिय तथा २० लोगों को केन्द्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है