
डॉक्टर्स डे के अवसर पर बिहटा पब्लिक स्कूल किशुनपुर की ओर से कई नामचीन चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्राचार्य डॉ उदय कुमार सिंह ने अपने शिक्षिकाओं व छात्राओं के साथ सभी नामचीन डॉक्टर की क्लिनिक पर जाकर उन्हें सम्मानित किया।सबसे पहले टीम के लोग ईएसआईसी अस्पताल बिहटा पहुंचे। जहां अस्पताल के डिन डॉ विमल कुमार विश्वास को सम्मानित किया। गौरतलब है की पिछले कई वर्षो से डॉ श्री विश्वास यहां अपनी सेवा दे रहे है। इस अस्पताल में बेहतर ईलाज होने के कारण लोगों को काफ़ी सहूलियत मिली है। जिससे लोग उन्हें काफ़ी सम्मान देते है।उन्हें सम्मानित करते हुये प्राचार्य डॉ उदय कुमार सिंह ने कहा की ईएसआईसी अस्पताल बिहटा ही नहीं बिहार राज्य के लिए वरदान साबित हो रहा है। सरकार ने आमलोगों के ईलाज की सुविधा दी है, लेकिन ये यहां के प्रबंधन संभालने वाले लोगों की इच्छाशक्ति के बगैर संभव नहीं होता।डिन श्री विश्वास ने अपने कुशल प्रबंधन से लोगों को अभिभूत किया है। वहीं दूसरी ओर कई दशकों से बिहटा अपनी सेवा दे रहे जाने माने डॉक्टर ललित मोहन शर्मा को सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ उदय कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टर ललित बाबू बिहटा के लिए धरोहर है।इन्होने जिन दिनों में बिहटा में अपनी सेवा देनी शुरू की थी उस समय ईलाज के के क्षेत्र में किसी प्रखंड क्षेत्र में शायद ही डॉक्टर होते थे।दिन हो या रात किसी भी समय उनके क्लिनिक पहुंचने वाले लोगों को समुचित ईलाज का लाभ मिला है।इनकी सेवा अनमोल है।
सम्मान के इस कार्यक्रम के तहत कई अन्य डॉक्टरों को भी सम्मानित करते हुए डॉ उदय कुमार सिंह ने कहा की ये हमारे लिए गर्व का विषय है।सभी चिकित्सकों का योगदान बिहटा को सजाने संवारने में रहा है। क्यूंकि ये अगर यहां सेवा नहीं दे रहे होते तो लोगों को ईलाज के लिए पटना सहित अन्य जगहों पर दौड़ना पड़ता। इनके यहां होने से हमें शुकुन का एहसास होता रहा है। क्यूंकि किसी भी विषम परिस्थिति में हमें इनके होने का बड़ा लाभ मिला है।इस मौक़े पर शिक्षिका करिश्मा सिंह, छात्रा शिखा कुमारी,अमीरा अहमद,अदिति कुमारी, ख़ुशी कुमारी, प्रीति कुमारी एवं रिया कुमारी मौजूद थी।