
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस तथा प्रदेश अध्यक्ष पिं्रस राज के निर्देशानुसार एवं दलित सेना के साथियों को जानकारी हो कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 में विधानसभा के सभी 243 सीटों पर समान विचारधारा के अन्य दलों के साथ गठबंधन बनाकर लड़ेगे। संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद सिंह, अम्बिका प्रसाद बीनू, वरीय उपाध्यक्ष महताब आलम तथा दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष धनश्याम कुमार दाहा, संयुक्त रूप से कहा कि इस गठबंधन में एआईएमआईएम, आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी), जनता कांग्रेस पार्टी और अनेकों अन्य दलों के साथ थर्ड फ्रंट बनाने का निर्णय लिया गया। मुख्य प्रवक्ता ललन चन्द्रवंशी ने बताया कि जनता कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ० महताब राय ये गठबंधन जनता की आवाज को सशक्त करने और बिहार में नई राजनीतिक विकल्प देने की दिशा में बड़ी कदम है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का लक्ष्य है जनता की सामान्य विकास, अधिकारों की लड़ाई तथा बिहार बदलाव की ओर नई दिशा देने का काम करेंगी।