रोशनी का पर्व दीपावली में माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है। पटाखे और फूलझड़ियां जलाकर हम खुशियां मनाते हैं। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में होता है। खूब पटाखे फोड़ते हैं। जो काफी जोखिम भरा होता है। पटाखे से झूलसने विशेष कर आंख में चोट लगने का खतरा बना रहता है। हमें सतर्क रहने की जरुरत है।
उक्त बातें राजधानी के दिनकर गोलबंर स्थित आई हॉस्पिटल ‘एएसजी’ में कार्यरत नेत्र विशेषज्ञ सह मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजीव सिन्हा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि 2023 के आंकड़े के अनुसार दिवाली के मौके पर प्रतिवर्ष दो हजार बच्चों को आंख में चोट लगती है। इसे देखते हुए चोटिल बच्चों को एएसजी आई हॉस्पिटल के सभी केन्द्रों पर नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गयी है। एक से लेकर पंद्रह वर्ष के बच्चों का 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक ओपीडी और सर्जरी की सुविधा नि:शुल्क दी जायेगी। इसके साथ ही डॉ सिन्हा ने अभिभावकों से सुरक्षित और अपनी निगरानी में पटाखा जालाने की अपील की। इस मौके पर डॉ संजय सिन्हा डॉ शिशिर शेखर, डॉ निशांत, डॉ प्रीति, पंकज झा, सुजीत कुमार झा एवं गौरव कुमार उपस्थित थे।
