आज प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक/हाजीपुर सह मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर श्री प्रभात कुमार,राजेन्द्रनगर टर्मिनल एवं पटना जंक्शन पहुंचकर, भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का गहनतापुर्वक निरीक्षण किए।
मंडल रेल प्रबंधक राजेन्द्रनगर टर्मिनल से अमृतभारत एक्सप्रेस से पटना पहुँचे एवं प्लेटफार्म, फुटऑवर ब्रिज, होल्डिंग एरिया इत्यादि निरीक्षण किए एवं आवश्यक निर्देश दिए।

प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/हाजीपुर श्रीमति इंदु रानी दूबे,पटना जंक्शन पहुंचकर, भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का गहनतापुर्वक निरीक्षण कीं।
इस दौरान होल्डिंग एरिया,अनारक्षित टिकट काउंटर, फुटऑवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया इत्यादि का निरीक्षण गहनतापुर्वक कीं।

मौके पर वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अभिनव सिद्धार्थ,वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक श्री सुधांशु रंजन एवं स्टेशन निदेशक, पटना श्री अरूण कुमार मौजूद रहें।
