मेरा युवा भारत, पटना, बिहार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, पटना के परिसर से सरदार @ 150 पदयात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रवि शंकर प्रसाद, सांसद, पटना साहिब तथा राज्य निदेशक महोदय, मेरा युवा भारत, पटना के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए माननीय सांसद समेत समस्त अधिकारी/कर्मचारी एंव 620 प्रतिभागियों को एकता एवं आत्मनिर्भरता तथा नशा मुक्त भारत बनाने के लिए शपथ लिया। कार्यक्रम में माननीय सांसद महोदय का स्वागत करते हुए श्री सूर्यकान्त कुमार, राज्य निदेशक मेरा युवा भारत, पटना, बिहार के द्वारा अंग वस्त्र एवं पौधा से सम्मानित किया गया। राज्य निदेशक महोदय द्वारा युवाओं को सम्बोधित करते हुए सरदार पटेल का संदेश एकता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाने एवं सक्रिय भागीदारी का अवह्वान किया।

इस अवसर पर माननीय सांसद महोदय द्वारा पदयात्रा में शामिल युवाओं को इस पदयात्रा के महत्व और सरदार वल्लभभाई पटेल के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को बताया कि आजादी के बाद भारत में समस्त छोटे-छोटे विरासतों का विलय करते हुए एक अखण्ड भारत का निर्माण किया। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के एकता, अखण्डता को बरकरार रखना देश के युवाओं का दायित्व है। साथ ही साथ माननीय सांसद ने युवाओं को एक सजग, जागरूक नागरिक के रूप में देश के असमाजिक तत्वों के खिलाफ डटकर एकता के साथ मुकाबला करते हुए राष्ट्र निर्माण एवं विकास हेतु प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ० आशुतोष उपाध्याय, निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र ने एकता एंव अखण्डता का कविता प्रस्तुत किया एवं आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
माननीय सांसद महोदय एवं राज्य निदेशक द्वारा पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पदयात्रा भारतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र से चलकर टेलर रोड होते हुए लगभग 3 किमी की दूरी तय करते हुए पटेल प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होकर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में अन्य अतिथि श्री प्रेम कुमार, अध्यक्ष, प्रेम यूथ फाउन्डेशन उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री राजीव नंदन कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन में श्री एस.पी. कर्ण, श्री चन्देश्वर पाण्डेय, श्री केदारनाथ सिंह, श्री शिवजी राम, मो० रागिब ईमाम, श्री समित कुमार राजू एवं अन्य स्वंयसेवकों की भूमिका सराहनीय रहा।
अतः अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम का कवरेज अपने लोकप्रिय समाचार माध्यम में प्रसारित करने की कृपा करेंगे।
