राष्ट्रीय लोजपा के मुख्य प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि लोजपा का 25वाँ स्थापना दिवस 28 नवंबर 2025 को पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यालय विधायक काॅलोनी, कौटिल्या नगर, पटना में मनाया जायेगा। मुख्य प्रवक्ता ललन चन्द्रवंशी ने बताया कि कल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी एवं दलित सेना के कार्यकर्ताओं का महाजुटान होगा जिसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलाध्यक्ष एवं दलित सेना के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कल के स्थापना दिवस कार्यक्रम को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्री प्रिंस राज संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, बिहार प्रदेश के सभी पदाधिकारी नेता एवं कई कार्यकर्ता स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजधानी पटना की सड़कों को पार्टी के नेताओं द्वारा बैनर पोस्टर से पाट दिया गया है। यह कार्यक्रम पार्टी द्वारा आयोजित पिछले कई कार्यक्रमों से ऐतिहासिक होगा। प्रदेश के कोने-कोने से पार्टी के नेताओं के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजुम कार्यक्रम के संध्या से ही पटना पहुंच चुके है। चन्द्रवंशी ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी एवं दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी आये हुए नेताओं एवं प्रदेश के पदाधिकारियों तथा जिलाध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की आगे की राजनीतिक रणनीति एवं समीक्षा पर विचार-विमर्श किया जायेगा।
