बिहार क्रिकेट एसोसिएशन(बीसीए) के तत्वधान में बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग के लिए ट्रायल का शुभारंभ हो गया हैं।मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर आज ट्रायल के लिए ग्रामीण क्षेत्र के 125 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया जबकि कल 155 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था। इसीडीसीए चयनसमिति सदस्य वरिष्ठ खिलाड़ी रामप्रकाश सिन्हा,संजय कुमार टुन्ना,प्रीतेश रंजन,हरप्रीत सिंह सलूजा के देख-रेख में ट्रायल प्रक्रिया चल रही हैं।बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीए गवनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम के देख-रेख में बिहार के प्रत्येक जिला में इसका आयोजन किया जा रहा हैं।नायब स्पोर्टस पटना व विशाल स्पोर्ट्स कोलकाता इस लीग के प्रायोजक है जबकि सरफराज हुसैन इस लीग के चेयरमैन हैं।

बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम के हवाले से जानकारी देते हुए बिहार रूरल लीग के मीडिया प्रभारी रूपक कुमार व पूर्वी चंपारण मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि इस लीग का उदेश्य ग्रामीण क्षेत्रों से क्रिकेट प्रतिभा को खोजना व उनको क्रिकेट की मुख्य धारा के साथ जोड़ते हुए उनकी प्रतिभा स्तर को राष्ट्रीय/अन्तराष्ट्रीय स्तर का बनाना है।बीसीए वैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करेगा। मोतिहारी के अलावे आज ट्रायल के लिए गोपालगंज में 300 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया वही सारण में 125 व बेतिया में 120 खिलाड़ियों ने ट्रायल के लिए अपना पंजीकरण कराया व चयन-प्रक्रिया में शामिल हुए। मोतिहारी में पंजीकृत लगभग 80 प्रतिशत खिलाड़ियों का ट्रायल संपन्न हो चुका हैं।मंगलवार को शेष बचे 20 प्रतिशत खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।अगर कोई खिलाड़ी अपना पंजीकरण अभी तक नही कराये होंगे वे भी सीधे कल सुबह ग्राउंड में आकर अपना पंजीकरण कराते हुए ट्रायल में भाग ले सकते हैं। ज्ञात हो प्रत्येक जिला में ट्रायल के माध्यम से 16 टीम बनाई जाएगी जो आपस मे नॉक-आउट राउंड में मैच खेलेगी।आगे चलकर खिलाड़ियों के खेल व उनके प्रदर्शन के आधार पर क्रमशः जिला व जोन की टीम बनेगी। इस लीग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की जो भी प्रतिभा निकलकर आगे आएगी उसे बीसीए क्रिकेट की मूल-भूत सुविधा उपलब्ध कराएगा व अपने देख-रेख में कोचिंग कराएगा।साथ ही साथ वैसे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आगे बढ़ने में भी बीसीए उनकी हरसंभव मदद करेगा।
गुलाब खान,एजाज अंसारी,अभिषेक कुमार छोटू,इब्राहीम लोधी,विकास कुमार सहित सैकड़ों खिलाड़ी व खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

*ग्रामीण रूलर लीग का ट्रायल शुरू गोपालगंज में भी शुरू आज से।
बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित होने वाले ग्रामीण रूलर लिग टूर्नामेंट के लिए गोपालगंज जिले के सभी प्रखंडों का ट्रायल आज शहर के टुन्ना गिरि क्रिकेट अकादमी मानिकपुर में हुआ आज ट्रायल के पहले दिन लगभग 300 खिलाड़ियों ने इस ट्रायल में हिस्सा लिया ट्रायल में 14 प्रखड़ो के खिलाड़ियों नें भाग लिया यह ट्रायल 9 दिसंबर और 10 दिसंबर तक चलेगा पूरे जिले में 16 टीम बनाई जाएगी. टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य है की गांव और सुदूर ग्रमीण के बच्चों को पहले जिला फिर राज्य स्तर पर उनकी प्रतिभा का निखारना है इस टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में गजब का उत्साह दिख रहा है आज के ट्रायल में 5 चयनकर्ता के देख रेख में संपन्न हुआ इस पुरे जिले के टीम क़ो बनाने के लिए गोपालगंज में 2 कान्वेंर प्रिंस सिंह और संतोष मिश्रा क़ो बनाया गया यह पूरा टूर्नामेंट बिहार क्रिकेट संघ के तरफ से कराया जा रहा है
आज के ट्रायल में मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव साकेत गिरी संदीप यादव रणविजय सिंह पुनीत मिश्रा शुभम पाण्डेय सुजय शर्मा दिव्या आदित्य ऋतिक आदि खिलाडी मौजूद रहे
