दानापुर मंडल सदैव अपने यात्रियों की सेवा में तत्पर रहता है एवं विशेष अवसरों पर यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसी क्रम में आगामी प्रकाश पर्व यानी
श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर की जाने वाली तैयारियों का अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव कुमार के द्वारा पटना साहिब स्टेशन का गहन निरीक्षण किया गया। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु आते हैं। पटना साहिब स्टेशन पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो उसके लिए स्टेशन परिसर पर हर प्रकार की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। स्टेशन स्टाफ, कॉमर्शियल स्टाफ एवं रेल सुरक्षा बल को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

स्टेशन पर अलग-अलग स्थान पर रिपेयरिंग एवं रंग रोगन का कार्य भी जोरो से चल रहा है। प्रकाश पर्व के मद्देनजर ही पटना साहिब स्टेशन पर 19 जोड़ी ट्रेनों का भी ठहराव दिया गया है, जिसका विवरण पूर्व में दिया जा चुका है। अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पटना साहिब स्टेशन के बाह्य परिसर, स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय एवं अन्य यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा श्री राजीव कुमार के द्वारा किए गए निरीक्षण में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अभिनव सिद्धार्थ के साथ-साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
