जिलाधिकारी, पटना द्वारा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय सम्पतचक का औचक निरीक्षण किया गया तथा आम जनता से भी फीडबैक लिया गया। पदाधिकारियों को पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करते हुए जन-कार्यों के प्रति संवेदनशीलता के साथ सरकार की लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने का निदेश दिया गया।
अंचल अधिकारी को दाखिल-खारिज, परिमार्जन आदि के लंबित आवेदनों को विशेष अभिरूचि प्रदर्शित करते हुए तेजी से निष्पादित करने का निदेश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर को कार्यों में प्रगति का अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया।
