बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तथा दरभंगा से विधान सभा सदस्य संजय सरावगी को बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सरावगी जी भारतीय जनता पार्टी के कुशल और अनुभवी नेता हैं। वे छात्र जीवन से ही पार्टी से जुड़े रहे हैं। उनकी पहचान एक कुशल संगठनकर्ता की है। मुझे पूरा विश्वास है कि संजय सरावगी जी अपने संगठनात्मक क्षमता के बल पर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कुशलतापूर्वक करेंगे।
