पर्यटन सह कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि श्री सरावगी एक अनुभवी, कर्मठ और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने संगठन के साथ-साथ शासन में भी प्रभावी भूमिका निभाई है। श्री प्रसाद ने कहा कि श्री सरावगी बिहार मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में पूर्व में सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं और जनता की सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान अनुकरणीय रहा है। पाँचवीं बार विधायक निर्वाचित होने के साथ-साथ उन्हें संगठन ने जिस नई जिम्मेदारी का दायित्व सौंपा है, वह उनके नेतृत्व कौशल और पार्टी के प्रति समर्पण का परिणाम है। श्री अरुण शंकर प्रसाद ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री संजय सरावगी के नेतृत्व में प्रदेश संगठन और अधिक सशक्त बनेगा और भाजपा बिहार में जनता के विश्वास को और मजबूत करेगी।
