पूर्व मध्य रेल का दानापुर मंडल उचित टिकट/प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर निरंतर सजग व कार्यरत रहता है। इस संबंध में बिना टिकट/उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने वालों के विरुद्ध दानापुर मंडल में निरंतर टिकट चेकिंग का कार्य सघनतापूर्वक कराया जाता रहता है। इसी क्रम में दिनांक 30.01.2026 को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक/दानापुर (Sr. DCM/DNR) श्री अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM) श्री प्रदीप कुमार द्वारा मंडलीय पर्यवेक्षकों के साथ गाड़ी संख्या- 12393 संपूर्ण क्रान्ति एक्सप्रेस में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान दानापुर से पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के बीच ट्रेन के सभी कोचों, विशेष रूप से आरक्षित एसी कोचों, की गहन जांच की गई। यह जांच अभियान टिकट जांच दस्ता, संबंधित कोच टीटीई तथा आरपीएफ कर्मियों के सहयोग से संयुक्त रूप से चलाया गया।

जांच का परिणाम:-
अनधिकृत यात्रियों की संख्या:- 205
वसूली गई राशि: ₹ 1,16,530/-

मंडल में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के विरुद्ध इस प्रकार का आकस्मिक एवं सघन टिकट जांच अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।
“दानापुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर उचित श्रेणी में हीं यात्रा करें तथा भारतीय रेल की सेवाओं का लाभ उठाएं।” – अभिनव सिद्धार्थ (वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक)।
