संसद भवन परिसर में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का औपचारिक एवं गरिमामय स्वागत किया गया। बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों की उपस्थिति ने गठबंधन की मज़बूत एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।
बैठक के दौरान संसदीय दल के नेता एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह, रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता माननीय श्री जे. पी. नड्डा, श्री अश्विनी वैष्णव, श्री भूपेंद्र यादव सहित कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इसके साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद श्री चिराग पासवान, ऑल इंडिया अन्ना डीएमके के सांसद श्री एम. थंबी दुरई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद श्री प्रफुल्ल पटेल तथा अपना दल (एस) की सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भी श्री नितिन नवीन का अभिनंदन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में उनके कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत के साथ-साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर एनडीए की साझा प्रतिबद्धता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक माना जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने सभी वरिष्ठ नेताओं और गठबंधन सहयोगियों द्वारा किए गए आत्मीय अभिनंदन के लिए हृदयतल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और एनडीए की सामूहिक शक्ति से देश में विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलेगी। साथ ही उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए इसे देश की अर्थव्यवस्था और वैश्विक साख के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
एनडीए संसदीय दल की यह बैठक आने वाले समय में राजनीतिक रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और गठबंधन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप है।
