बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के साथ कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों के संबंध में एक बैठक की। इस बैठक में विशेष रूप से गया जी जिले में कृषि एवं किसानों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।

बिहार में पॉली हाउस एवं नेट हाउस के माध्यम से सब्जियों के उत्पादन की अद्यतन स्थिति, विशेषकर गयाजी जिला में जैविक/प्राकृतिक खेती में किये जा रहे कार्य, कस्टम हियरिंग योजना से संबंधित अद्यतन स्थिति विशेषकर गयाजी जिले के प्रखंडों में दिये गये कृषि यंत्रिकरण से जुड़े ब्यौरे, बिहार के कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण में किराना एवं फल सब्जी व्यपारियों के व्यवसाय को स्थानांतरण किये जाना तथा विशेषकर गयाजी जिले में स्थित चंढौती स्थित बाजार समिति में इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किये, कृषि उत्पादान बाजार समितियों के जीर्णोद्धार कार्य की अद्यतन स्थिति, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़े कार्यों की अद्यतन स्थिति , गयाजी में कृषि महाविद्यालय की स्थापना,गयाजी जिले में पान का उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विपणन व्यवस्था, मिलेट (मोटे अनाज) की खेती तथा उसके प्रोसेसिंग हेतु टनकुप्पा में कृषि रोड मैप में दिये गये प्रावधानों के तहत किये गए कार्यों की अद्यतन स्थिति पर विचार–विमर्श किया गया। माननीय कृषि मंत्री ने अध्यक्ष महोदय को आश्वस्त किया कि गया जी जिले में चल रही कृषि संबंधी योजनाओं के ससमय क्रियान्वयन को प्राथमिकता के साथ निष्पादित किया जायेगा।
इस बैठक में कृषि विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
