पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा आज 13.02.2026 को फतुहा-नटेसर-पैमार-बंधुआ-कोडरमा के रास्ते पटना-पतरातू रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक ने रेल संरक्षा, सिग्नलिंग व्यवस्था, रेलवे ट्रैक, रेल पुलों आदि का मुआयना किया। महाप्रबंधक ने रेल ट्रैक के बेहतर रख-रखाव एवं संरक्षित रेल परिचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिए।

इस दौरान महाप्रबंधक महोदय ने पतरातू स्थित डीजल लोकोमोटिव शेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान HHP WDG4 संख्या 12905 लोकोमोटिव, जिसमें मेजर कंपोनेंट का रिपेयर एवं रिप्लेसमेंट कर उसे पुनः परिचालन हेतु तैयार किया गया है, का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर लोको शेड में मेंटेनेंस कार्य को और अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया। महाप्रबंधक महोदय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण अनुरक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विनोद कुमार, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र अपने-अपने क्षेत्राधिकार में उपस्थित थे।
वापसी में महाप्रबंधक महोदय का गढ़वा रोड-सोननगर-गया के रास्ते पतरातू-गढ़वा रोड-पटना रेलखंड का निरीक्षण जारी है ……….
