पूर्व मध्य रेल का दानापुर मंडल उचित टिकट/प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर निरंतर सजग व कार्यरत है। इस संबंध में बिना टिकट/उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने के विरुद्ध दानापुर मंडल में निरंतर टिकट चेकिंग कार्य सघनतापूर्वक कराया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17.02.2026 (मंगलवार) को श्री अभिनव सिद्धार्थ (वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दानापुर), अभिषेक कुमार तिवारी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं श्री प्रदीप कुमार (सहायक वाणिज्य प्रबंधक/टिकट जांच एवं खान-पान) के नेतृत्व एवं उपस्थिति में दानापुर मंडल के दानापुर स्टेशन पर वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ की एक विशेष टिकट चेकिंग टीम बनाकर एक सघन टिकट जाँच अभियान चलाया गया।
इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान दानापुर स्टेशन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों 12303 (पूर्वा एक्सप्रेस), 15126 (पटना-काशी जनशताब्दी), 12367 (विक्रमशिला एक्सप्रेस), 12370 (कुंभ एक्सप्रेस), 12791 (सिकंदराबाद- दानापुर एक्सप्रेस), 20801 (मगध एक्सप्रेस), 22405(गरीब रथ एक्सप्रेस), 13240 (कोटा पटना एक्सप्रेस), 13402 (दानापुर भागलपुर एक्सप्रेस), 12393(सम्पूर्णक्रान्ति एक्सप्रेस) एवं 13240(कोटा पटना एक्सप्रेस) का दानापुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव लेकर सघन टिकट जाँच अभियान चलाया गया परिणामफलस्वरूप रात्रि 20.30 बजे तक 549 अनियमित/बिना प्राधिकार वाले यात्रियों से जुर्माने के रूप में 3,02050/- रुपए(तीन लाख दो हजार पचास रुपये)रेल राजस्व अर्जित किया गया । इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप दानापुर स्टेशन के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की बढी हुई भीड़ देखी गई और यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए हैं ।
